
ब्लॉक उपाध्यक्ष रामू गौतम के दादा के निधन पर नेताओं ने जताया शोक
रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय
औराई (भदोही)। ग्राम सभा कुरौना निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ब्लॉक उपाध्यक्ष रामू गौतम के दादा जी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक समाचार प्राप्त होते ही प्रदेश महासचिव राकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष संतोष राजभर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामजी जायसवाल, आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष बृजेश राजभर सहित अनेक पदाधिकारी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने व शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने ग्राम कुरौना पहुंचे।
इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।