भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : अखिलेश

भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : अखिलेश

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को “भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय” और “चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय” करार दिया।

 

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘हकमारी’ और ‘मतमारी’ के जरिए लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी मतदाता बढ़ाने, विरोधी मतदाताओं के नाम कटवाने और बूथ पर अपने लोगों को बैठाकर फर्जी मतदान करवाने का काम करती है।

 

अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को डराकर मतदान से रोकती है, नकली आईडी से कई-कई वोट डलवाती है, ईवीएम बदलवाती है और सीसीटीवी के सामने विरोधी दलों के वोट खारिज करवाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा डीएम से जीत का प्रमाण पत्र तक बदलवा देती है।

 

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता को इन षड्यंत्रों को पहचानना होगा और लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को जवाब देना होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंभीर बीमारियों के इलाज में जरूरतमंदों की करेगी मदद : योगी

    चोरसंड सीएचसी का औचक निरीक्षण, दवाओं व इंजेक्शन की उपलब्धता संतोषजनक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंभीर बीमारियों के इलाज में जरूरतमंदों की करेगी मदद : योगी

    गंभीर बीमारियों के इलाज में जरूरतमंदों की करेगी मदद : योगी

    भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : अखिलेश

    भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : अखिलेश

    धर्मेंद्र यादव सिंटू बने सपा जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

    धर्मेंद्र यादव सिंटू बने सपा जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

    क्लिनिक के दराज का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी

    क्लिनिक के दराज का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी

    बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चल रहा अभियान

    बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चल रहा अभियान

    आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों को मिलेगी 50 हजार की सहायता

    आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों को मिलेगी 50 हजार की सहायता