
व्यापारियों ने किया भामाशाह भारतीय जन पार्टी का खुलकर समर्थन
वाराणसी :- उत्तरी विधानसभा स्थित भोजूबीर बाजार में भामाशाह भारतीय जन पार्टी के पदाधिकारियो ने रविवार को व्यापारियों से किया जनसंपर्क | जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने भाजपा के प्रति अपना जन आक्रोश प्रकट किया जिसमें गिरते हुए व्यापार का स्तर जिसकी वजह ऑनलाइन कंपनियों को बताया |
बाट माप, सेल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली आदि मुद्दों को लेकर व्यापारियों ने भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट की |पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा व्यापारी समाज के हर एक समस्या के समाधान के पहलू पर विशेष चर्चा किया गया और व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि आपका हर समस्या में भामाशाह भारतीय जन पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण आपके साथ सदैव खड़े हैं |
जनसंपर्क कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुप्ता,पूर्वांचल महासचिव काशीनाथ जायसवाल,संदीप जायसवाल,सुनील कुमार गुप्ता,राजेश गुप्ता, सूरज गुप्ता,विशाल जायसवाल, विकास जायसवाल,नंदलाल जायसवाल, अजीत जायसवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी समाज के लोग उपस्थित रहे |