
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेश उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मार्कंडेय महादेव में किया जलाभिषेक
चौबेपुर (वाराणसी) उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेश उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मंगलवार देर रात मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पहुंँचकर जलाभिषेक किया।
यहां उनका दर्शन पूजन यहांँ के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। यहांँ के पुजारियों मुन्ना गुरु, लालू गिरी द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहें।