
पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2024 को संगठन पर्व के रूप में मनाया गया
प्रयागराज : दिनांक 25 सितंबर 2024 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रयागराज में बूथ स्तर पर मनाया गया,भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में जयंती मनाया,बूथ पर 100 से अधिक सदस्यता हुई,सदस्य बनाने के लिए टोल फ्री नंबर पर 8800002024 मिस्ड कॉल करवाया गया,भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत महा जनसंपर्क अभियान 11 से 17 सितम्बर तक चलाया गया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित के उपरांत सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश से बूथ स्तर के सभी कार्यकर्त्ता घर – घर जाकर सम्पर्क किया तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताकर मतदाताओं को डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा परिवार से जोड़ा गया,प्रयागराज महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शहर दक्षिणी के चौक मंडल सुमित वैश्य की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र अतरसुइया द्वितीय बूथ नम्बर 17 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बृहद सदस्यता कार्य योजना प्रवासी श्री राजेश शर्मा सह संयोजक काशी प्रान्त नमामि गंगे विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश श्री वीरेंद्र केसरवानी सुषमा जायसवाल आदि रहे।