
छात्र नौजवान के उत्पीड़न,छात्रसंघ बहाली के खिलाफ़ किया गया धरना प्रदर्शन, एसीपी कैंट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- छात्र सभा नौजवान के उत्पीड़न,छात्रसंघ बहाली के खिलाफ़ किया गया धरना प्रदर्शन जिसमें छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों और छात्रवृत्ति में घोटाला आरक्षण मुद्दे पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के फ्रंटल संगठनों ने कचहरी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया | छात्रसंघ बहाली और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की जब पुलिस ने कलेक्टर परिसर में घुसने से रोका तो सभी छात्र मुख्य द्वार पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे कैंट थाने की पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक हटाने का प्रयास किया परंतु वह जमीन पर लेट गए उसके बाद एसीपी कैंट ने उनसे राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन लिया जिसके बाद धरने का समापन हुआ |
धरना प्रदर्शन में जिला और महानगर छात्र सभा,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राहुल सोनकर,जिला उपाध्यक्ष सौरभ प्रजापति विट्टल,छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव,शरद सोनकर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी छात्र सभा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा उमाशंकर यादव,दीपचंद गुप्ता,अमरनाथ यादव आईटी सेल छात्र सभा,शुभम बसंत बहार, अनुराग यादव निशु,संदीप यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष (महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ ),राजू गुप्ता,संदीप यादव महानगर अध्यक्ष लोहिया,राहुल गुप्ता महानगर अध्यक्ष, राहुल यादव यूथ,जितेंद्र पटेल लोहिया, संदीप मिश्रा अध्यक्ष शुभम सारनाथ, अभिषेक यादव इकाई अध्यक्ष, शिवम भक्ति,दिव्य प्रकाश,नीतीश हरिश्चंद्र, उत्कर्ष तिवारी बाबा,राहुल यादव,पीयूष यादव,रोहित यादव,हिमांशु यादव, चंद्र प्रकाश मौर्य,अशुतोष तिवारी आशु,नमन राय,रवि सेठ,मनीष साहनी,पवन वर्मा, अमित सिंह,आयुष यादव ,आकाश यादव, सागर शर्मा,सनी पटेल,अमन यादव, अभिषेक यादव,तुषार यादव,संदीप यादव लालू,कुंदन पाल,तुषार यादव सिगरा,सुशील यादव,निलेश यादव, आशीष यादव सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||