
जन्मे है राम रघुराई अवध मे बाजे बधाई
चौबेपुर। बाजार मे आयोजित रामलीला में गुरुवार रात भगवान श्री राम के जन्म का दृश्य मंचन किया गया। चौबेपुर के रामलीला मैदान में आयोजित दूसरे दिन राम जन्म का राम लीला दिखाया गया सभी देवी-देवताओं का भगवान विष्णु के पास जाना और अपना दुख सुनाना। इसके अलावा राजा दशरथ ने दरबार में ऋंगी ऋषि का आना, राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करना, राम,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होना, सुबाहु मारीच द्वारा राहगीरों को लूटना, सुबाहु मारीच द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने के दृश्य दिखाए गए। उधर, विष्णु क्लब के मंच पर राम जन्म महोत्सव मंचित हुआ।
इससे पहले देवताओं ने क्षीर सागर में जाकर भगवान विष्णु से अवतरित होने की प्रार्थना की। जिसके पश्चात विश्वामित्र के कहने पर शृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया और महाराजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। वरदान अनुसार दशरथ की तीनों रानियां कौशल्या,कैकेयी व सुमित्रा ने बच्चों को जन्म दिया। चारों भाइयों के जन्म पर किन्नरों द्वारा सोहर व मंगल गीत गाए गए।
इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक कालका प्रसाद, एडवोकेट अवनीश चंद्र बरनवाल, अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, बबलू, प्रदीप सेठ, राजू ,अजय गुप्ता अकेला, मनोज जायसवाल, राहुल सेठ, प्रिंस चौरसिया, पिट्टी, सुरेंद्र गुप्ता, महेन्दर सेठ, प्रेमचंद सेठ, पिंटू, राम जी, गोलगप्पा वाले भूपत, अमित उपाध्याय, बबलू सेठ, संतोष जायसवाल, गणेशू सेठ के साथ लीला प्रेमियों की मौजूदगी रही।