
एल. आई. सी एजेंट संगठन के पूर्व मंडल अध्यक्ष की हृदय घात से असामयिक मौत
वाराणसी भारतीय जीवन बीमा निगम के लिआफी पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हृदयाघात के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। जिसका समाचार पूरे वाराणसी मंडल में जंगल की आग की तरह फैल गया।
जानकारी के अनुसार वाराणसी मंडल में रमाशंकर सिंह उम्र लगभग 68 वर्ष निवासी जौनपुर जनपद जीवन बीमा एजेंट उनके निधन पर एल आई सी की नगर शाखा -3, मकबूल आलम रोड, वाराणसी के संगठन सदस्यों ने अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में एक आपात बैठक हुई जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बैठक में मुख्य रूप से पोलिटिकल अफेयर कमेटी, लिआफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय, पूर्व जोनल कोषाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, पूर्व अध्यक्ष अरुण पाठक के अतिरिक्त नंदलाल सिंह, मनीष कन्नौजिया,माधव यादव, राम जियावन राम,राम बालक मिश्र, सबातुल्लाह सिद्दीकी, भोलानाथ पटेल सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।