
वित्तविहीन शिक्षक महासभा वाराणसी के शिक्षको कि महापंचायत में मानदेय व सेवा शर्त पर साक्ष्यो के साथ 27 अक्टुबर को संगठन को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा।
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- वित्तविहीन शिक्षक महासभा वाराणसी के शिक्षक / कर्मचारियों कि महापंचायत एम०वी०ए०एच० इंटरमीडिएट कॉलेज अटेसुआ मुर्दहा वाराणसी में 27 अक्टुबर 2024 रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित है जिसकी तैयारी को लेकर बैठक मनोज सिंह व अभिषेक पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में तैयारी की समीक्षा की गयी और अवशेष कार्यो को तत्काल पूरा करने का निर्णय लिया गया |
मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों में डॉ आर०पी० सिंह प्रदेश अध्यक्ष,डॉ सत्यनारायण सिंह परिहार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियारत हुसैन ,प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय नाथ उपाध्याय,नरसिंह यादव,कैलाश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष इस महापंचायत में उपस्थित रहेगे |
इस महापंचायत में मानदेय व सेवा शर्त पर साक्ष्यो के साथ अब तक हुई कार्यवाहियों पर चर्चा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होंगी साथ ही साथ पठन पाठन और विद्यालयों को कैसे विकसित किया जाय इस पर चर्चा कि जाएगी आप सभी शिक्षक कर्मचारियों से आग्रह है कि समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करे |
बैठक में मनोज सिंह,अभिषेक पटेल,अश्वनी उपाध्याय,जयशंकर दुबे , अमित पाण्डेय,जैनेन्द्र मौर्य आदि आयोजक मण्डल के सभी सदस्य उपस्थित रहे ||