
सुलतानपुर पुलिस ने उo निo मुक्ताबुद्दीन की आकस्मिक निधन पर शोक सलामी दी
(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)
सुलतानपुर: उ0 नि0 मुक्ताबुद्दीन पुत्र नजीबुद्दीन, उम्र लगभग 55 वर्ष, मूल निवासी जनपद प्रयागराज, जो थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर पर नियुक्त थे, आज दिनांक 19.12.2024 को अचानक तबीयत खराब होने के कारण आकस्मिक रूप से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम विदाई हेतु उनका शव रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर लाया गया।
यहां पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। उच्चाधिकारीगणों ने शव को कंधा देकर उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया। महोदय ने इस दुखद घड़ी में परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।