
(सन्तोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर सिंधिया घाट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अयोध्या रामलला से लेकर गौतम बुद्ध गुरुनानक और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रंगोली बनाकर सबकी नजर को अपने ओर आकर्षित किया | श्री राम दरबार जो मुख्य आकर्षण का केंद्र थीं जिसमें प्रथम पुरस्कार चांदनी विश्वकर्मा, द्वितीय पुरस्कार जांहवी गुप्ता, तृतीय पुरस्कार महक जायसवाल व अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया |

सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक संदेशवाहक मनमोहक रंगोलिया बनायी | पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि संयोजक शिव बारात के अध्यक्ष दिलीप सिंह ,अतिथि समाजसेवी महेश चंद्र माहेश्वरी और कनक लता मिश्रा ,पार्षद विंदु माधव वार्ड और संजय बिसमभरी ,पार्षद काल भैरव वार्ड, प्रशिक्षक नीतू जायसवाल निर्णायक के रूप में रहीं | रंगोली प्रतियोगिता शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति रवि जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ |प्रतिभागियों के साथ ही संस्था के सदस्यों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ सदस्य सरस्वती मिश्रा ,प्रेरणा,प्रिया सिंह राजपूत, रचना, लोकेश कार्य का संयोजन प्रेरणा और प्रिया सिंह राजपूत ने किया |

कार्यक्रम में सहयोगी सदस्य आस्था सोनकर, प्रियंका भारती, दिव्यांश विश्वकर्मा, सचिन सिंह, किशन सिंह, खुशबू साहनी, पायल पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहें ||