बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य- कला उत्सव (तीसरा संस्करण) 7 से 9 मार्च तक होटल ताज मे होगा आयोजन

बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य- कला उत्सव (तीसरा संस्करण) 7 से 9 मार्च तक होटल ताज मे होगा आयोजन

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव (तीसरा संस्करण) 7 से 9 मार्च 2025 तक कार्यक्रम होटल ताज नदेसर पैलेस वाराणसी मे होगा आयोजन जिसकी जानकारी कचहरी स्थित बनारस क्लब मे पत्रकार वार्ता के दौरान दी गयी | मिडिया को बताया गया की बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव 7 मार्च से,तीन दिवसीय आयोजन में दिखेंगे साहित्य, कला-संस्कृति के विविध रंग | साहित्य, संगीत,रंगमंच,सिनेमा,ललित कला,भाषा, समाज,शिक्षा समेत विविध विधाओं और के महत्त्वपूर्ण लेखक,कलाकार,आलोचक, कथाकार, कवि, संगीतकार,बुद्धिजीवियों का होगा मजबूत जमावड़ा |

 

अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी,पुस्तक, मेला,फ़ूड फेस्टिवल,परिधान प्रदर्शनी सहित अनेक आकर्षण,हिन्दी,अंग्रेजी, भारतीय भाषाओं के अनेक प्रसिद्ध लेखक, प्रकाशक भाग ले रहे हैं 500 वक्ता,लेखक और कलाकार,75 पैनल चर्चाएँ और वार्तालाप,100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की भागीदारी |

 

15 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व, 100 पुस्तकों का लोकार्पण, विशेष कार्यक्रम: कला महोत्सव,ओपन माइक, हेरिटेज वॉक और बहुत कुछ |

 

बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य -कला उत्सव” के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज 7 मार्च 2025 से होगा,7 से 9 मार्च 2025 तक होटल ताज गंगेज में देश- दुनिया के महत्त्वपूर्ण साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों,कवि-शायरों,आलोचकों, विचारकों की रचनाओं और विचारों से साहित्य कला -अनुरागी लाभान्वित होंगे |

 

तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रत्येक दिन कला,संस्कृति और साहित्य में महत्त्वपूर्ण विचार और प्रस्तुतियों को देखने-सुनने का अवसर मिलेगा जिसमें कई महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है |

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक,उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सचिव बृजेश सिंह तथा आयोजक मंडल ने पत्रकार वार्ता में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी |

 

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु,ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित ख्यात साहित्यकार प्रतिभा राय,नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी,उद्योगपति एवं लेखक सुनील मुंजाल,बुकर पुरस्कार से पुरस्कृत प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री,राजनयिक एवं लेखिका लक्ष्मी पुरी,खालिद जावेद,उदय प्रकाश,अरुण कमल,अलका सरावगी, फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी, मधुबनी पेंटिंग की कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी आदि सहित करीब 500 राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय लेखक,कलाकार,बुद्धिजीवी भागीदारी करेंगे |

 

साहित्य,कला सत्रों के साथ ही विभिन्न विधाओं एवं अनुशासनों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सात मूर्द्धन्य हस्तियों को गोमती देवी उत्कृष्टता सम्मान एवं 11 अन्य महत्त्वपूर्ण लोगों को नव भारत सर्जक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा | दस श्रेणियों में BLF पुस्तक पुरस्कार इस बार का मुख्य आकर्षण होगा |

 

इस बाबत समस्त जानकारी बनारस लिट्फेस्ट के अध्यक्ष दीपक मधोक, उपाध्यक्ष अशोक कपूर,सचिव बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष धवल अग्रवाल,समन्वयक डॉ. अपर्णा सिंह आदि ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

    टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम

    सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम