
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
भदोही : आज नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्टेडियम मूसीलाटपुर भदोही में हुआ। इस आयोजन में आदरणीय श्री घनश्याम दास गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्ष, ज्ञानपुर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रमोद मिश्रा (विश्व हिंदू महासंघ, मंडल प्रभारी मिर्जापुर), श्री सुभाष यादव (जिला सचिव, वालीबाल संघ भदोही), श्री कमलेश पटेल (जिला अध्यक्ष, कबड्डी संघ), श्री अशोक पाठक (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्री अभिज्ञान मालवीय (जिला उपकीड़ा अधिकारी, भदोही), और श्री बंशीधर उपाध्याय (विश्व हिंदू महासंघ, जिला उपाध्यक्ष, भदोही) शामिल हुए।कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। आयोजकों की ओर से श्री राम गोपाल चौहान (जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र भदोही) ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार: बालक वर्ग
वॉलीबॉल फाइनल: N.Y.S. ऊंज ने मुल्लापुर डीघ को 25-18 और 25-20 से हराया।
400 मीटर दौड़: प्रथम स्थान – किशन, द्वितीय स्थान – हेमन, तृतीय स्थान – शिवम्।
बालिका वर्ग: कबड्डी फाइनल: भकौड़ा भदोही ने माधवपुर औराई को 15-12 और 18-09 से हराया।
स्लो साइकिल रेस: प्रथम स्थान – रुचि चौबे, द्वितीय स्थान – रोशनी बिंद, तृतीय स्थान – सृष्टि सिंह।
बैडमिंटन एकल: प्रथम स्थान – वैष्णवी सिंह, द्वितीय स्थान – यशवी सिंह, तृतीय स्थान – माही तिवारी कुश्ती: प्रथम स्थान – संदीप कुमार बिंद, द्वितीय स्थान – रोहित बिंद, तृतीय स्थान – जतिन यादव।
कोच: मनोज यादव, विनय कुमार बिंद, सूर्यकांत निर्णायक: आनंद शुक्ला, अंतेश मिश्रा, श्वेता पटेल, पूजा जायसवाल, शिव कुमार यादव, मनीष यादव, आनंद यादव।
संचालन: पंकज कुमार (शैक्षिक वक्ता) कार्यक्रम का संचालन श्री शिवम् राय (कार्यक्रम प्रभारी) के मार्गदर्शन में किया गया।