
राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पर पुलिस कार्यालय एवं थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
वाराणसी “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के उपलक्ष्य में वाराणसी पुलिस कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा शपथ पत्र का वाचन किया गया। इस दौरान कार्यालय की सभी शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान के महत्व के प्रति शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में, जनपद के सभी थानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में, जनपद के सभी थानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करना और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इसकी गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।