
यशोवर्धन के जन्मदिवस पर सांसद सीमा द्विवेदी एवं जज सिंह अन्ना ने किया साड़ी वितरण
(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)
मुंगरा बादशाहपुर/गरियांव बाजार। गरियांव के प्रधान रमेश सिंह और उनके भाई उद्योगपति योगेश सिंह ने अपने पौत्र यशोवर्धन के पांचवे जन्मदिन पर एक भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर श्री रामचरितमानस कथा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही सैकड़ों गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। सांसद सीमा द्विवेदी और जज सिंह अन्ना ने यशोवर्धन को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।
गरीब महिलाएं साड़ियां पाकर बेहद खुश हो गईं और नाचते-गाते हुए आयोजन में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान, ग्राम प्रधान रमेश सिंह और योगेश सिंह की कार्यों की सराहना करते हुए जनता ने उन्हें मुंगरा बादशाहपुर का ब्लॉक प्रमुख या विधानसभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया। रमेश सिंह ने स्थानीय विकास को लेकर कई मुद्दों पर अपनी चिंता जताई और सरकार से इन समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।