
बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और विश्वास का बजट: सत्यप्रकाश उर्फ अखंड प्रताप सिंह
(रिपोर्ट विवेक राय)
वाराणसी : वर्तमान बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह बजट न केवल आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देता है, बल्कि देशवासियों के विश्वास को भी मजबूत करता है। बजट में कृषि और जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जो सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है, खासकर इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये तक कर दी गई है। इससे न सिर्फ आम आदमी को राहत मिलेगी, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह कदम देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगा।
इस ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए, जिला उपाध्यक्ष भाजपा वाराणसी, सत्यप्रकाश उर्फ अखंड प्रताप सिंह ने इसे एक सही दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।