
गोमती नदी में मछली मारने गया युवक नाव से गिरकर डूबा
चौबेपुर (वाराणसी) गोमती नदी में मछली मारने गया युवक शनिवार को अचानक नाव से नीचे गिर पड़ा जिससे नदी में गहरे पानीं में डूब गया। पुलिस ने गोता खोर की मदद से शव खोजने का काफी प्रयास करती रही। पर देर शाम तक वह नही मिल सका बतादें कि भगवानपुर गांँव निवासी दीपू निषाद पुत्र सत्यनारायण निषाद उम्र 25 वर्ष नित्य की भांति छोटी नाव से गांँव के किनारे गोमती नदी में मछली मारने गया था।लगभग साढ़े तीन बजे वह अचानक नाव से नदी में गिर पड़ा। जिससे वह गोमती नदी में डूब गया।
घटना की जानकारी होते ही गांँव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने गोताखोर की मदद से व तीन नाव के सहारे दीपू को खोजबीन करनी शुरू कर दी। परन्तु देर शाम तक दीपू का पता नही चल सका। दीपू चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मछली मारकर बेचता था। उसकी शादी नही हुयी है।डूबने की सूचना पर उसकी मांँ प्रेमशीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।