
कालिया मर्दन के कथा का रसपान श्रोताओं ने किया
(रिपोर्ट विवेक राय)
वाराणसी : ग्राम सभा भदवा में व्यास श्री वेद प्रकाश उपाध्याय जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज कथा के पाँचवे दिन कालिया मर्दन की कथा का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
व्यास जी ने श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की उस प्रसिद्ध कथा का वर्णन किया, जिसमें उन्होंने यमुना नदी में रहने वाले विषैले नाग, कालिया का दमन किया। कंस द्वारा भेजे गए असुरों को मारने वाले भगवान श्रीकृष्ण ने अपने अलौकिक पराक्रम से कालिया नाग को भी परास्त किया और यमुना को विषमुक्त किया। इस कथा के माध्यम से व्यास जी ने भक्तों को संदेश दिया कि ईश्वर की कृपा से बड़े से बड़ा संकट भी टल सकता है।
कथा में गांव के हीरा लाल दीक्षित, आरूढ़ दीक्षित, राजेंद्र सिंह, अरविंद चौबे, संतोष चौबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और कथा का रसपान किया। भदवा गांव में आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।