
भारत विकास परिषद काशी प्रांत के द्वारा सृजन शाखा की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव को सत्र 2024 -25 सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का मिला सम्मान ||
(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से कमिश्नरी सभागार में प्रांतीय आभार और होली मिलन समारोह किया गया आयोजन | कार्यक्रम में सत्र 2024-25 वर्ष पर्यन्त किए हुए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सृजन शाखा को कई सम्मान से नवाजा गया | सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव,सर्वश्रेष्ठ महिला संयोजिका संध्या गुप्ता,श्रेष्ठ सचिव रमा सिंह,श्रेष्ठ शाखा सृजन शाखा कुल उत्कृष्ट कार्यो के लिए लगभग 10 सम्मान से सृजन शाखा को सम्मानित किया गया |
सृजन शाखा की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने कहा की यह सम्मान सृजन शाखा के सदस्यो द्वारा किए गए कार्यों के प्रतिबद्धता को दर्शाता है यह शाखा के लिए गर्व की बात है एवं भविष्य के लिए चुनौती भी है इसे आगे के सत्र में भी मिल जुलकर बरकरार रखेंगे और शाखा को इससे भी ऊपर ले जाएंगे ||