देश की रक्षा व सैनिकों की सुरक्षा के लिए मार्कंडेय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक

भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे के नेतृत्व में हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रों के साथ की गई विशेष पूजा

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय सैनिकों की सुरक्षा और देश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने किया।

 

पुजारी गौरव गिरी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 किलो शहद, फल-फूल आदि से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में देश की रक्षा, आतंकवाद के विनाश और सैनिकों की कुशलता की कामना की गई।

रुद्राभिषेक उपरांत भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा, “भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान लगातार आतंकियों की मदद कर रहा है, वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खतरे के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुनिया के प्रमुख देशों का समर्थन भारत को मिल रहा है। हमारे वीर सैनिकों की सुरक्षा और देश में अमन-शांति बनी रहे, इस भावना से बाबा मार्कंडेय के दरबार में यह विशेष पूजा अर्चना की गई है।”

 

पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की पहल सराहनीय है। “हमारे जांबाज सैनिक देश की शान हैं, उन पर हर भारतवासी को गर्व है।”

 

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे, श्रीकांत पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, आशु पांडेय, परमानंद गिरी, डॉ. प्रमोद कुमार, अम्बुज पाठक, प्रवीण चौबे, अनिल कुमार समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कृषि नवाचार में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ हिमांशु नागपाल सम्मानित

    पुलिस लाइन परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि नवाचार में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ हिमांशु नागपाल सम्मानित

    कृषि नवाचार में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ हिमांशु नागपाल सम्मानित

    पुलिस लाइन परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस लाइन परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    बाढ़ से फसल क्षति पर बीमित किसानों को मिलेगा मुआवजा, शुरू हुआ सर्वे

    बाढ़ से फसल क्षति पर बीमित किसानों को मिलेगा मुआवजा, शुरू हुआ सर्वे

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने पर दिया जोर

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने पर दिया जोर

    खोइरी-जमालापुर मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम, राहगीर परेशान

    खोइरी-जमालापुर मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम, राहगीर परेशान

    रक्षाबंधन से पहले बाजारों में लौटी रौनक, बारिश ने दिनभर डाला खलल

    रक्षाबंधन से पहले बाजारों में लौटी रौनक, बारिश ने दिनभर डाला खलल