
डुबकियाँ पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत
(विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के डुबकियांँ पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार की साम 7 बजे के आस-पास खरपत्तू उर्फ एकबाल उम्र 42 वर्ष पुत्र शहदुल्लाह निवासी नरपतपुर डुबकियाँ, रोड क्रास करते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त देख चालक फरार हो गया।
जिससे एकबाल उर्फ खरपत्तू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों नें चौबेपुर पुलिस को सूचनां दी। मौकेपर पहुंँचें परिजन व पुलिस नें घायल को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिये भेज दिया।
वहाँ डॉक्टर नें प्रार्थमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिये रेफर कर दिया, वहाँ डॉक्टरों द्वारा उपचार तो किया गया। लेकिन जान नहीं बचा पाये।
मृतक को एक लड़का उम्र 12 वर्ष एक लड़की उम्र 17 अपनें पीछे छोड़ गया। मृतक पेशे से बुनकर बताया गया। वहीं चौबेपुर पुलिस नें परिजनों के घर पहुँचकर आगे की कार्यवाही में जुट गये।