कांग्रेस में घमासान: थरूर पर निशाना, भाजपा ने किया बचाव

कांग्रेस में घमासान: थरूर पर निशाना, भाजपा ने किया बचाव

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर एक बार फिर पार्टी के अंदरूनी निशाने पर हैं। पूर्व सांसद उदित राज द्वारा उन्हें “भाजपा का सुपर प्रवक्ता” कहे जाने के बाद राजनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा हो गया है। थरूर की आलोचना को लेकर अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया पर थरूर पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा की लाइन पर चलने वाला बताया। इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, “शशि थरूर को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के पक्ष में मजबूती से बात की और राष्ट्र को पार्टी लाइन से ऊपर रखा।”

थरूर हैं विदेश में भारत के प्रतिनिधि: शशि थरूर इस समय पनामा में एक बहुदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दुष्प्रचार का जवाब दे रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेता की आलोचना को भाजपा ने राष्ट्रविरोधी सोच करार दिया।

पूनावाला ने कहा, “जब कांग्रेस सांसद भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तब अपनी ही पार्टी उसके खिलाफ बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पाकिस्तान पर एक शब्द नहीं बोलती, लेकिन देश के लिए बोलने वाले नेता को कठघरे में खड़ा कर देती है।”

कांग्रेस की दोहरी नीति पर सवाल: भाजपा ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एक ओर संसद में राष्ट्रीय एकता की बात करती है, दूसरी ओर विदेश में भारत का पक्ष रखने वाले अपने नेता को अपमानित करती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चुनाव आयोग ने राजनीतिक पक्षपात की आशंका जताई, सभी प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

    108 कॉल सेंटर में कार्यरत युवती संदिग्ध हालात में लापता

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, संगठन के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया प्रशासन

    अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, संगठन के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया प्रशासन

    नेवढ़िया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    नेवढ़िया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    श्रावण मास में दिव्य रुद्राभिषेक, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर रहे शामिल

    श्रावण मास में दिव्य रुद्राभिषेक, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर रहे शामिल

    छित्तमपुर फीडर पर आठ घंटे बिजली रही ठप, ग्रामीण परेशान

    छित्तमपुर फीडर पर आठ घंटे बिजली रही ठप, ग्रामीण परेशान

    गंगा, वरुणा और नाद नदी के उफान से कई गांव जलमग्न, संपर्क टूटा, चारे की किल्लत से पशुपालक परेशान