प्रधान के बड़े पिता एवं फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक
मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा फ्रेंड्स क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शमशेर बिंद के पिता माता गुलाम उर्फ कल्लू बिंद का रविवार की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया।
मृतक के भतीजे ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद के यहां भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा कछवारोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया।
जिसमें फ्रेंड्स क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारी ने शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेमचंद जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, उमेश बिंद सहित अन्य व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया।