मार्कंडेय महादेव मंदिर में कांवरियों को भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कराया फलाहार

भक्तों के साथ किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचे कांवरिया शिवभक्तों को भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने फलाहार भेंट किया। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को उन्होंने स्वयं फल वितरित किए और उनकी कुशलता की कामना की।

फल वितरण के बाद मंत्री मीना चौबे ने मंदिर में बाबा मार्कंडेय महादेव का विधिवत दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक भी किया। यह जलाभिषेक मंदिर के पुजारी गौरव गिरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता पवन चौबे, परमानंद गिरी प्रधान, परेश पांडेय, सौरभ पांडेय, यशवंत गुप्ता, श्रीकांत पाठक, मोनू चौबे और आकाश जायसवाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भक्तों को फलाहार वितरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि श्रावण मास में कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि जलाभिषेक के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु भी पौधरोपण जैसे कार्य करें ताकि धर्म और प्रकृति दोनों का संतुलन बना रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार