जमीन सौदे में 1.90 लाख की ठगी का आरोप

रुपये मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पैगम्बरपुर पंचक्रोशी निवासी विनोद कुमार ने लटौनी निवासी जयप्रकाश सिंह पर जमीन का सौदा कर अग्रिम धनराशि लेने के बाद दूसरी जगह रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार आराजी संख्या 625 मि., क्षेत्रफल लगभग 2040 वर्गफीट भूमि का सौदा 4 लाख रुपये में तय हुआ था। वर्ष 2015 से 2017 के बीच आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में कुल 1,90,000 रुपये अग्रिम के रूप में प्राप्त किए तथा विक्रय सहमति पत्र भी निष्पादित किया गया। आरोप है कि बाद में उक्त भूमि 21 मई 2022 को अन्य व्यक्तियों के नाम रजिस्ट्री कर दी गई।

विनोद कुमार का कहना है कि 3 अगस्त 2022 को रुपये वापस मांगने पर आरोपी व उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रभारी निरीक्षक विनोद सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ‘धरती की खुशहाली है हरियाली’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता ने बांधा समां   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। महिला भूमिहार समाज…

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    शिक्षक हितों की मजबूत आवाज बनने का दावा, विभिन्न संगठनों की बैठक में समर्थन का संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। आगामी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    सावन-तीज महोत्सव में संस्कृति संग हरियाली का संदेश, महिला भूमिहार समाज ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, डॉ. बेनी माधव के नाम पर बनी सहमति

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और फायरिंग से दो घायल

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    श्रावण मेले की तैयारियों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

    NEET 2026 में कृष्ण मोहन यादव का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक परिवार के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान