महिला सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव शिक्षा : प्रीति कुमारी साहनी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांगेय डॉल्फिन केंद्र ढाका में छात्राओं को दी जागरूकता की जानकारी

 

ढाका। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांगेय डॉल्फिन केंद्र ढाका में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालय देवकली, गाजीपुर के छात्र-छात्राओं, विशेष रूप से छात्राओं को गांगेय डॉल्फिन मित्र प्रीति कुमारी साहनी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्रीति कुमारी साहनी ने कहा कि आज महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीति, विज्ञान, तकनीक और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव शिक्षा है, क्योंकि शिक्षा से ही आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नमामि गंगे के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान की जलज परियोजना से भी कई महिलाएं छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू कर बड़े उद्यम खड़े कर रही हैं।

प्रीति ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सोच में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अब माता-पिता बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा और करियर के अवसर दे रहे हैं, जिससे लड़कियां आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर रही हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने भी महिलाओं की आवाज को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी साहनी ने बच्चों को गंगा में डॉल्फिन की अठखेलियों और उनके संरक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि वन विभाग द्वारा डॉल्फिन संरक्षण के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गंगा प्रहरी प्रियंका निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश