जिला अस्पताल के पास देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

एक महिला व युवक गिरफ्तार, कई लोग दीवार फांदकर फरार

चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पास एक निजी मकान में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर रविवार रात पुलिस ने छापेमारी की। सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान कई युवक-युवतियां दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कमरे से बड़ी मात्रा में कंडोम, शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में लंबे समय से अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हो रहा था।

इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा में पुलिस का सघन गश्त अभियान

    वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी