साक्षी पांडेय की शानदार सफलता पर रोहनिया विधायक ने किया सम्मानित 

इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम, प्रदेश में छठा स्थान पाकर बढ़ाया मान

 

रोहनिया (वाराणसी)। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में वाराणसी जिले में प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी पांडेय को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया।

अलाउद्दीनपुर गांव निवासी बृजेश पांडेय की पुत्री साक्षी पांडेय ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने साक्षी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि आगे की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने अन्य छात्राओं को भी साक्षी से प्रेरणा लेकर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर आलोक पांडेय, बसंत लाल पटेल, मानस कुमार सिंह, विपिन पांडेय, राहुल पटेल, अखिलेश मौर्य, अनुरुद्ध, गौरव, राज कुमार, श्याम बलि पटेल समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    नाबार्ड, जिला सहकारी बैंक एवं 91.2 FM Hello Banaras की संयुक्त पहल; वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। नाबार्ड (NABARD), जिला…

    संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा; साथी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा में आज सुबह तेज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    संदहा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा में पुलिस का सघन गश्त अभियान

    सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा में पुलिस का सघन गश्त अभियान

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता