गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

सप्तदिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

(रिपोर्ट : विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। कछवारोड़ क्षेत्र के छतेरी मानापुर गांव में शनिवार को सप्तदिवसीय श्री हवनात्मक रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गांव स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए निकले। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए डीह बाबा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजन के साथ इसका समापन किया गया।

कार्यक्रम के निवेदक पंडित संजय तिवारी महाराज ने बताया कि शनिवार सायंकाल से सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो रहा है। कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा एवं महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कलश यात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयघोष के साथ यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। आयोजन स्थल को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

इस अवसर पर समाजसेवी सतीश तिवारी, अनुज तिवारी किशन, झुनझुन तिवारी, शैलेश तिवारी, राजू मिश्रा, राजधर राय, ओझा तिवारी, रमेश केशरी, ओम प्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे, उपनिरीक्षक महेंद्र सरोज तथा भारी संख्या में पुलिस बल भी यात्रा में मौजूद रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी