गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

चन्द्रावती गांव के पास बरामद हुईं फेयरडील कफ सिरप की शीशियां, कार्रवाई के डर से खेप नदी में फेंके जाने की आशंका

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रावती गांव के समीप गंगा नदी किनारे बुधवार को फेयरडील कफ सिरप की सैकड़ों प्लास्टिक की शीशियां बहकर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शीशियों को बाहर निकालकर तत्काल इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सभी बरामद शीशियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कफ सिरप की शीशियां कहीं फेंक दी थीं, जो गंगा के बहाव के साथ चन्द्रावती गांव के किनारे तक पहुंच गईं। पुलिस ने मौके से कुल 349 शीशियां बरामद की हैं और उनकी वैधता के साथ-साथ नदी तक पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने उन ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए हैं जिन्होंने शीशियां नदी से बाहर निकाली थीं।

 

मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी और जुनाब अली ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सभी बरामद शीशियों को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका है कि कार्रवाई के डर से किसी ने कफ सिरप की खेप को नदी में फेंक दिया होगा।

 

पुलिस और ड्रग विभाग पूरे मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कफ सिरप की खेप कहां से आई, नदी में किसने फेंकी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष