मिशन शक्ति अभियान के तहत् ताला गांव में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी; उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से मदद लेने की अपील

रिपोर्ट: विवेक राय

दानगंज (वाराणसी)। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला गांव में शनिवार को जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, साइबर अपराध या असुरक्षा की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क कर सहायता लेनी चाहिए। साथ ही, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

चौपाल के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक महेश जायसवाल, हेड कांस्टेबल अवध राज यादव, मोहम्मद शकील, मिशन शक्ति प्रभारी महिला हेड कांस्टेबल मंजू जायसवाल, महिला कांस्टेबल प्रियांशी गोंड, राधा देवी तथा सामुदायिक समन्वय के सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी   रिपोर्ट: विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शनिवार…

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से मांगा समर्थन

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से मांगा समर्थन     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत् ताला गांव में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत् ताला गांव में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से मांगा समर्थन

    स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से मांगा समर्थन

    सन वैली पब्लिक स्कूल में एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क, शिक्षकों से समर्थन की अपील

    सन वैली पब्लिक स्कूल में एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क, शिक्षकों से समर्थन की अपील

    सेवा संकल्प अभियान: सुशासन सेवा संवाद में शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान: सुशासन सेवा संवाद में शिक्षा और क्षेत्रीय विकास पर मंथन

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति