U.P.M.S.R.A. की वार्षिक इकाई अधिवेशन सम्पन्न, आलोक मिश्रा अध्यक्ष और धीरज श्रीवास्तव बने सचिव

U.P.M.S.R.A. की वार्षिक इकाई अधिवेशन सम्पन्न, आलोक मिश्रा अध्यक्ष और धीरज श्रीवास्तव बने सचिव

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (U.P.M.S.R.A.) का वार्षिक इकाई अधिवेशन रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साथी आलोक मिश्रा ने की, जिन्हें अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, धीरज श्रीवास्तव को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

अधिवेशन का शुभारंभ संस्था के ध्वज वंदन और अध्यक्षीय भाषण से हुआ।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में दवा विक्रेता समिति के जिला सचिव श्री संजय सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल जैन, LIC यूनियन से साथी नारायण चटर्जी, तथा U.P.M.S.R.A. के राज्य पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव व रीजनल कन्वेनर साथी आर.एम. राय, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी कॉ. रघुवंश उपाध्याय एवं स्टेट वाइस प्रेसिडेंट कॉ. रजनीश कांत पाठक उपस्थित रहे।

कॉमरेड संपूर्णानंद पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने दवा उद्योग की बदलती परिस्थितियों, मेडिकल प्रतिनिधियों के कार्यस्थल की चुनौतियों, और उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने संगठित संघर्ष और संवाद को ही समाधान का मार्ग बताया।

 

सचिव धीरज श्रीवास्तव ने अधिवेशन में अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभा ने ध्वनि मत से पारित किया। कोषाध्यक्ष बालेन्द्र बहादुर सिंह ने वित्तीय रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी, जिसे भी सर्वसम्मति से अनुमोदन मिला।

 

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई: अध्यक्ष: आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष: कुश सिंह एवं अवधेश तिवारी, सचिव: धीरज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष: बालेन्द्र बहादुर सिंह।

अन्य कार्यकारिणी सदस्य: सर्वसम्मति से चयनित

अधिवेशन संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी संघर्ष व विस्तार की रणनीति के लिए एक सशक्त मंच बना। U.P.M.S.R.A. अपने सदस्यों के अधिकारों, सम्मान और कार्यस्थल की गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता…

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत