ग्रहण के चलते माँ वनस्पति मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

सूतक काल में पूजा-अर्चना वर्जित, शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे द्वार

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के नियार डीह स्थित प्रसिद्ध माँ वनस्पति मंदिर के कपाट आगामी ग्रहण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंदिर समिति ने धार्मिक मान्यताओं एवं सूतक काल के नियमों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया है।

मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पूज्य रतन वरिष्ठ जी महाराज ने बताया कि ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व लगने वाले सूतक काल से ही गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस अवधि में मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना, स्पर्श या धार्मिक अनुष्ठान पूर्णतः वर्जित रहेंगे। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे ग्रहण समाप्ति के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें।

ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष सफाई की जाएगी। इसके उपरांत माँ वनस्पति की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक एवं शुद्धिकरण कर विशेष आरती आयोजित होगी। सभी धार्मिक विधियां पूर्ण होने के बाद ही मंदिर के कपाट पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

    नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को दी जागरूकता, धान व ढैंचा बीज का किया वितरण   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को…

    दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    कमरे और बाथरूम के पास मिले शव, मौके से सल्फास का पैकेट बरामद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

    मृदा संरक्षण और बेहतर उत्पादन के लिए हरी खाद अपनाएं किसान : विधायक त्रिभुवन राम

    दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ‘बेस्ट ऑथर अवार्ड-2026’ से होंगे सम्मानित

    डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ‘बेस्ट ऑथर अवार्ड-2026’ से होंगे सम्मानित

    अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    दानगंज में फर्जी क्लीनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    दानगंज में फर्जी क्लीनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई