जमीन के नाम पर 28.50 लाख की ठगी, विरोध पर जान से मारने की धमकी

फर्जी खतौनी दिखाकर सौदा, पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी (चोलापुर): थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कूटरचित खतौनी के आधार पर 28 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए गए और बाद में पीड़ित परिवार को धमकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम गड़सरा निवासी सुनीता देवी पत्नी रामअवतार के अनुसार, रौनाखुर्द (तिवारीपुर) निवासी अजय तिवारी ने मौजा बेला की आराजी संख्या 373 की 14 बिस्वा जमीन का 15 दिसंबर 2020 को पंजीकृत सट्टा दिखाकर सौदा कराया और चेक व नगद के माध्यम से पूरी रकम ले ली। पहले जमीन पर पत्थर गड़वाकर कब्जा दिलाया गया, लेकिन बाद में वही भूमि किसी अन्य को दे दी गई।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने मौजा रौनाखुर्द की दूसरी जमीन देने का भरोसा दिलाया और ईंट भी गिरवा दी, मगर बाउंड्री निर्माण के समय रोक दिया गया। 10 अगस्त 2025 को विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट भी की।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प