कौशल कुंभ 2026 में खेल प्रतियोगिताओं की धूम, ऊँची कूद से हुआ दूसरे दिन का आगाज़

सी.टी.एम.एस पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भगतुआँ स्थित सी.टी.एम.एस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित कौशल कुंभ 2026 के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ ऊँची कूद से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ऊँची कूद प्रतियोगिता के सीनियर ब्वायज वर्ग में प्रीतम कन्नौजिया ने प्रथम, प्रिंस कन्नौजिया ने द्वितीय तथा रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्राओं के वर्ग में सोनाक्षी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय और सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर लड़कों की ऊँची कूद में श्रेयस प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और श्रेयांश यादव तृतीय स्थान पर रहे, जबकि जूनियर लड़कियों में सिप्पी यादव प्रथम, नैंसी द्वितीय और जानवी पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।

बैडमिंटन की इंटर हाउस प्रतियोगिता में वीए वर्ग के लड़कों में आदर्श विश्वकर्मा और आदर्श उपाध्याय प्रथम रहे। वहीं सीनियर वर्ग में प्रीतम कन्नौजिया और रोहित गुप्ता ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, जिसका निर्णय रिजर्व टाइम में हुआ।

छोटे बच्चों के खेलों में बैलून रेस में संस्कार उपाध्याय प्रथम, शिवकुमार द्वितीय और विनय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं फॉग रेस में आयुष यादव प्रथम, शुभम यादव द्वितीय, आर्यन कुमार तृतीय तथा गौरव और श्रीराम उपाध्याय ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाने का दृश्य बेहद आकर्षक रहा। अभिभावकों की तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति तिवारी ने बताया कि कौशल कुंभ के माध्यम से खेलकूद के साथ-साथ सभी विषयों की पढ़ाई इस प्रकार कराई जा रही है कि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो सकें और पढ़ाई उन्हें बोझ न लगे। विद्यालय प्रबंधक अमितेश तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय कौशल कुंभ में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के करीब 40 गांवों से आए अभिभावकों को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन अमित उपाध्याय, मनोज सिंह और पूजा राय ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अमितेश तिवारी, प्रधानाचार्या ज्योति तिवारी, समाजसेवी डॉ. प्रमोद कुमार, बैरागी सिंह, अजय सिंह, अवधेश यादव, नीरज प्रतिपांडेय, ईश्वर दत्त मिश्रा, पूजा राय, सुनीता चौधरी, सरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग