राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत निकाली गई शिक्षा जागरूकता रैली

स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मलिन बस्ती में जाकर शिक्षा का दिया संदेश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कटेसर कला स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह तथा निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेविकाओं को शिक्षा के महत्व और समाज निर्माण में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद सभी स्वयंसेविकाओं ने रैली के माध्यम से मलिन बस्ती बनकट पहुंचकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और संदेश दिया कि शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार है।

छात्राओं ने लोगों को बच्चों को विद्यालय भेजने तथा शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान स्थानीय लोगों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक विकास में उसकी भूमिका के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभय कुमार पांडेय और डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा और जनजागरूकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी