अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

ज्ञानपुर स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। अपना दल (एस) की मासिक बैठक रविवार को ज्ञानपुर स्थित जिला कार्यालय लखनो में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में पूर्वांचल में कई महीनों से विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी विस्तार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि भदोही जिले की भागीदारी इसमें मजबूती से होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज अपना दल (एस) प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी में विधायक और सांसद तैयार करते हैं, इसलिए राष्ट्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सरल व्यक्तित्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पार्टी से जुड़ रही हैं। बैठक में करीब 20 महिलाओं की उपस्थिति रही।

बैठक में गुलाब सरोज, राजेश विश्वकर्मा, नंद जायसवाल, बनवारी, श्रवण कार, सनी बिंद, कपिल देव बिंद, जगदीश गुप्ता, लालू राठौर, रविंद्र विश्वकर्मा, मोतीलाल मौर्य, संतोष केसरी, रामचरित्र, शाहिद परवेज, मुनिराज बिंद, राजेंद्र बिंद, अभिषेक अग्रवाल, गिरजेश जायसवाल, रामनरेश पाल, संतोष प्रजापति, सत्यम मिश्रा, कप्तान सरोज, अनिल राय, विजय केसरवानी, विजय जायसवाल, राहुल गुप्ता, ओमकार पाल, सुशील शर्मा, ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित महिला मंच की किरण चौरसिया, पुष्पा गुप्ता, सुधरी देवी, राबिया, सरवरी बेगम, संजना, गीता और मालती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी

    हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक और दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब की पहल की लोगों ने की सराहना   (रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय) भदोही। भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच…

    भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों के लिए लगाई गई शर्बत और ठंडे पानी की सबील

    हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशालिटी क्लिनिक और समाजसेवियों की पहल से लोगों को मिली राहत   भदोही। भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री तापमान के बीच इंसानियत और सामाजिक सेवा की अनूठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत