“उमंग 3.0” के दूसरे दिन खेल भावना का उत्सव, मंत्री अनिल राजभर ने बढ़ाया उत्साह

खो-खो, दौड़ और केजी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम; जयरामपुर में जल्द बनेगा खेल मैदान

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। एस.एस.आई. पब्लिक स्कूल, चौबेपुर के वार्षिक खेल महोत्सव “उमंग 3.0” का दूसरा दिन मंगलवार को जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय सूबेदार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और खेल मशाल प्रज्वलित कर की गई। संस्था अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ‘सन्नी’ ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बन चुका है। एक खिलाड़ी की अंतरराष्ट्रीय सफलता पूरी पीढ़ी को प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तैयार हो रहा है तथा ब्लॉक स्तर पर आधुनिक मैदान विकसित किए जा रहे हैं। जयरामपुर गांव में भी जल्द खेल मैदान का उद्घाटन होगा।

 

दूसरे दिन सीनियर वर्ग की खो-खो, 50 मीटर दौड़, पार्टनर टाई-अप रेस और केजी सेक्शन की रोचक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. शाही ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालन में डायरेक्टर माधवी लता सिंह, एएमडी अतुल सिंह, कोऑर्डिनेटर आदर्श तिवारी व शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार से रहे: 

खो-खो (बालिका वर्ग): येलो हाउस विजेता, ब्लू हाउस उपविजेता

50 मीटर दौड़ (कक्षा-4 बालिका): आरोही निषाद प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, साक्षी यादव तृतीय

पार्टनर टाई-अप रेस (कक्षा-3): निधि-शिवन्या प्रथम, परी-प्रियंशी द्वितीय, अंश-अमित तृतीय

केजी सेक्शन

Choose the Colour: प्रखर यादव प्रथम, अयान निराला द्वितीय, रुद्र निषाद तृतीय

पार्टनर टाई-अप: शिवन्या-दीपाली प्रथम, अभिषेक-यश द्वितीय, मानव-आयांश तृतीय

ड्रेस-अप: वाणी राय, आराध्या व सिद्धि यादव का उत्कृष्ट प्रदर्शन

फ्रूट रेस: विनायक-वैभव, सान्वी-अदिति, रिद्धिमा-रोहन अव्वल

जलेबी रेस: मयंक, अंशु, आयांश, रुद्र बेहतर प्रदर्शन

लेमन रेस: वैष्णवी, युवांश, रिद्धिमा सोनी ने बाजी मारी।

वहीं विद्यालय परिसर में दिनभर खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा, जहां बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा ने दर्शकों का मन मोह लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर ब्लॉक…

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन