सोनबरसा में केदारेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या से आए संतों ने शिव कथा व प्रवचन के माध्यम से बताया धर्म और सेवा का महत्व

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में स्थित अति प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन भगवान शिव सहित पूरे शिव परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य संतोष मिश्र के निर्देशन में शिवलिंग के साथ माता पार्वती, प्रथम पूज्य गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में महाकाली, 11 मुखी हनुमान जी, नंदी महाराज, राम दरबार तथा शनि देव की मूर्तियों का भी प्राण प्रतिष्ठा संस्कार संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या से पधारे सिद्ध बाबा नरसिंह दास जी महाराज ने शिव कथा एवं प्रवचन के माध्यम से काशी के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वैष्णव अपराध के गंभीर परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति वैष्णवों का अपमान करता है, उसका कभी भी सच्चा उद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि वैष्णवों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा ही ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का मार्ग है।

महाराज श्री ने कथा के दौरान भगवान कार्तिकेय के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया तथा भगवान गणेश के जन्म और उनके शीश विच्छेदन के रहस्य के पीछे छिपे आध्यात्मिक संदेश को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी उपासना से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।

वहीं अयोध्या से पधारे संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महावीर दास जी ने अपने संबोधन में माता-पिता की सेवा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है, उसे जीवन में सुख, समृद्धि, यश और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति माता-पिता का अपमान करता है, वह महापाप का भागी बनता है।

कथा और प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, बच्चन शुक्ला, मोनू, शरद लाल श्रीवास्तव, पवन चौबे, राम प्रकाश दुबे, उमेश पाठक, अशोक पांडे, अजय सिंह, आकाश मिश्रा, रोहित सिंह, चूने सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार