अजाँव गांव में शीतला माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

21 महिलाओं की निकली भव्य कलश यात्रा, हवन-पूजन व प्रसाद वितरण में उमड़े ग्रामीण

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजाँव गांव में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गांव के धीरज उपाध्याय के प्रयास से निर्मित मंदिर में तीन दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ, अनुष्ठान और हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका समापन विधि-विधान के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। आयोजन के तहत 21 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर जल से भरे कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण किया और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कलश यात्रा में सविता, अंजू, सुमन, ज्ञान देवी, सोनाली, संध्या, खुशी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हरि कीर्तन से हुई, जिसके बाद पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ, हवन और अनुष्ठान कराया गया। इसके पश्चात शीतला माता की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गई।

प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर सनातन ब्रह्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद महाराज, संतोष उपाध्याय, हंसराज उपाध्याय अमन, आकाश उपाध्याय, सत्यम, पिंटू, शशांक, नारायण, केशव, अंश तिवारी, आदित्य तिवारी, आमोद, विनोद उपाध्याय, सहित अनेक ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण और आयोजन के लिए धीरज उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश