अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व शिक्षा सामग्री वितरण, बालिकाओं को किया गया सम्मानित

मालती पब्लिक स्कूल मूँसीलाटपुर में आयोजित कार्यक्रम में नारी सम्मान व शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

भदोही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मालती पब्लिक स्कूल, मूँसीलाटपुर में गोष्ठी एवं शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भदोही खंड के संचालक अरुण जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनीश राय उपस्थित रहे। इस दौरान बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही नारी का विशेष सम्मान रहा है। बेटियां किसी पहचान की मोहताज नहीं होतीं, वे अपनी प्रतिभा और मेहनत से परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए कई योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम के आयोजक शिवम राय ने सभी अतिथियों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अर्पित राय, श्रेया राय, वैष्णवी राय, उन्नति राय, समृद्धि राय, इशिका रंधीर राय, आज्ञा राय सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रिशु राय ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    डीएम-एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। जनपद का प्रसिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र…

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    दीनानाथ भास्कर के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती, 2022 के करीबी मुकाबले ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश