सीएम योगी और उनकी माता पर कथित अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, विहिम ने सौंपा ज्ञापन

सलीम मौलाना पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। विश्व हिन्दू महासंघ (विहिम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी भदोही को भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर बिहार के एक धर्मगुरु सलीम मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सलीम मौलाना द्वारा गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनकी माता के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे हिंदू समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

विहिम के विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद मिश्र ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत विविध धर्मों और समुदायों का देश है, जहां सभी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना समाज और देश के हित में नहीं है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सलीम मौलाना के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा और सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश तिवारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रसन्न मिश्रा, रजनीश पांडेय, राकेश कैलाशी, रमेश प्रजापति, अनिल दुबे, नवीन गुप्ता, संजय तिवारी, पवन तिवारी, अशोक मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी

    हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक और दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब की पहल की लोगों ने की सराहना   (रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय) भदोही। भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच…

    भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों के लिए लगाई गई शर्बत और ठंडे पानी की सबील

    हेल्थ प्लस मल्टीस्पेशालिटी क्लिनिक और समाजसेवियों की पहल से लोगों को मिली राहत   भदोही। भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री तापमान के बीच इंसानियत और सामाजिक सेवा की अनूठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत