जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश, बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की दी सलाह

 

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में कुछ अभिभावक अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। साथ ही बच्चों को सलाह दी कि वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें तथा सोशल मीडिया और मोबाइल का सीमित उपयोग करें।

इस दौरान कुछ उद्यमियों ने भी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्योगों के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाया गया है, इसलिए उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए।

जनता दर्शन में कासगंज से आए एक व्यक्ति ने पुलिस से संबंधित शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं अवैध कब्जे और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन