एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी का आदेश – गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी होगी कड़ी निगरानी

 

लखनऊ। प्रदेश में एलपीजी और तेल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस या तेल की कमी की भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अफवाहों से जनता में दहशत न फैलने दी जाए। साथ ही गैस और तेल की कालाबाजारी या जमाखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी तेज कर दी गई है, ताकि भ्रामक सूचना फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों व दुकानों का निरीक्षण करने तथा एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी