छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मछलीशहर के कृपाशंकर नगर की घटना, खेलते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कृपाशंकर नगर मोहल्ले में मंगलवार को छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम अयांश जायसवाल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि अयांश अपनी दादी के साथ छत पर गया था। दादी कपड़े डालने में व्यस्त थीं, तभी खेलते-खेलते वह बाउंड्री पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से बगल की छत पर गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी