ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण

लॉग शीट में अनियमितता पर जताई नाराजगी, जेई के अनुपस्थित मिलने पर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मड़ियाहूं (जौनपुर)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को मिर्जापुर से सुल्तानपुर जाते समय मड़ियाहूं स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, विभिन्न फीडरों की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही विद्युत आपूर्ति की जानकारी अधिकारियों से ली।

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान लॉग शीट भरने में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
निरीक्षण के समय जूनियर इंजीनियर (जेई) के अनुपस्थित मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही विभाग में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार