चौबेपुर में एक दिन में तीन सड़क हादसे, मासूम समेत कई घायल

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी कारण; अलग-अलग घटनाओं में राहत की बात—कोई जनहानि नहीं, कई को आईं गंभीर चोटें

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के लिहाज से चिंताजनक रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में एक मासूम सहित कई लोग घायल हो गए। हालांकि सभी घटनाओं में जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

पहली घटना दोपहर में नरपतपुर डुबकियां स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास हुई। दानियालपुर निवासी नेहा बरनवाल अपने बेटे अपूर्व को स्कूल से स्कूटी से घर ला रही थीं। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

दूसरी घटना सुबह नरपतपुर डुबकियां गांव के पास हुई। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही एक कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार की टक्कर नीलगाय से हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक अवधेश यादव को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया।

तीसरी घटना सुबह करीब 10 बजे डुबकियां स्थित वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हुई। पलकहां गांव की ओर जाते समय भटूही गांव, पोस्ट उकथी निवासी विकास यादव अपने दादा रमापति यादव के साथ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में रमापति यादव का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि विकास यादव के सिर में चोट आई है। दोनों को डुबकियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

लगातार हो रहे हादसों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव