अंबेडकर ध्वज विवाद ने लिया उग्र रूप: नेहिया गांव में पुलिस पर पथराव, एसीपी समेत कई घायल

चोलापुर क्षेत्र में तनाव, अफवाह से भड़की भीड़; हालात काबू में, पांच थानों की फोर्स तैनात

चोलापुर (वाराणसी) । चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ध्वज को लेकर उपजा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। उग्र भीड़ द्वारा किए गए पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत अंबेडकर जयंती के अवसर पर हुई, जब गांव स्थित बटुक भैरवनाथ मंदिर के गेट पर दलित समाज द्वारा अंबेडकर ध्वज लगाया गया था। अगले दिन भगवा ध्वज हटे होने की बात सामने आने पर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। हिंदू संगठनों द्वारा विरोध और चक्काजाम किए जाने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला और भगवा ध्वज ना दोबारा लगवाया और आंबेडकर का झंडा हटवा दिया।

शुक्रवार सुबह एक बार फिर दलित समाज के सैकड़ों लोग मंदिर गेट पर अंबेडकर ध्वज पुनः लगाने की मांग को लेकर जुट गए। इसी दौरान पोस्टर जलाए जाने की अफवाह फैल गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। नारेबाजी के बीच अचानक भीड़ उग्र हो उठी और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एक दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही शिवहरि मीणा (एडिशनल पुलिस कमिश्नर) और प्रमोद कुमार (डीसीपी वरुणा) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। एहतियातन पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से अजगरा में बाढ़ का संकट, विधायक त्रिभुवन राम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव