थ्रैसर हादसे के पीड़ित परिवार को जल्द मिलेगी सहायता: एसडीएम मड़ियाहूं

डीएम को भेजे जाएंगे कागजात, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर (मड़ियाहूं)। उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं ने स्पष्ट किया है कि बरसठी ब्लॉक के भदराव गांव में थ्रैसर हादसे में मृत मुलायम बनवासी के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित सभी आवश्यक कागजात तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार, 27 अप्रैल को यह फाइल जिलाधिकारी जौनपुर को भेज दी जाएगी, जिसके बाद पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि हादसे के इतने समय बाद भी बनवासी परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में मीरगंज पोस्ट ऑफिस (पिन कोड 222165) पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया कई महीनों से बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया। बताया गया कि आधार न बनने के कारण क्षेत्र के कई बच्चों का स्कूल में नामांकन प्रभावित हो रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। इसे तत्काल शुरू कराने की मांग की गई।

इसके अलावा मछलीशहर ब्लॉक के बसेरवा गांव में डॉ. कमलेश सिंह समेत करीब 20 घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में शराब ठेका से डॉ. कमलेश सिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण की चौथी बार मांग दोहराई गई, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की इन ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष