पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

बभनौटी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा जेल

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर (बक्शा)। थाना बक्शा क्षेत्र के बभनौटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बभनौटी गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल सदर जौनपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अशोक मिश्रा (पुत्र स्व. रमाकांत मिश्रा) की मृत्यु हो गई।

 

मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना बक्शा में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया।

 

पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:10 बजे पृथ्वीराज चौहान गेट, धनियामऊ तिराहा के पास से छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, धीरज मिश्रा, नीरज मिश्रा, मृदुल मिश्रा और सुनील मिश्रा शामिल हैं, जो सभी बभनौटी गांव के निवासी हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, अरुण कुमार यादव, महेंद्र कुमार और कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर से लापता नाबालिग किशोरी आठ दिन बाद सकुशल बरामद

    शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, नामजद युवक की तलाश में पुलिस की दबिश जारी   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता…

    शिवपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हरिहरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, चेन और मोटरसाइकिल बरामद     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। थाना शिवपुर क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष